छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्क

‘मन की बात’ से मिला विकसित भारत, हरित भारत और जनभागीदारी का प्रेरक संदेश – कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

बीजापुर के जैगुर में ‘मन की बात’ कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

बीजापुर। प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज बीजापुर जिले के ग्राम जैगुर, दरबा (विकासखंड भैरमगढ़) में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें संस्करण में सहभागी हुए। कार्यक्रम के उपरांत उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।

इस अवसर पर मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का प्रत्येक संस्करण देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी और सकारात्मक बदलाव के लिए प्रेरित करता है। इस बार के संबोधन में कारगिल विजय दिवस के अमर वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और युवाओं में देशसेवा की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में देश के विभिन्न हिस्सों में चल रहे पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वच्छता, नवाचार, खेल, विज्ञान एवं जनभागीदारी से जुड़े प्रेरक प्रयासों का उल्लेख किया। साथ ही ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे जनआंदोलन को व्यापक जनसहभागिता के साथ आगे बढ़ाने का आह्वान किया, जो प्रकृति और मातृभूमि के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की गौरवशाली उपलब्धियों और जनभागीदारी आधारित प्रयासों का भी उल्लेख किया, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्रदेशवासियों के सामूहिक प्रयासों, संस्कृति, प्रकृति संरक्षण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का परिचायक है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास, वन संरक्षण, जनभागीदारी और ग्रामीण विकास को नई गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान भी इसी सोच को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बन रहा है।

कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं छत्तीसगढ़ बॉलीबॉल एसोसिएशन अध्यक्ष श्री महेश गागड़ा जी , भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जी वेंकट, प्रदेश महामंत्री श्री यशवंत जैन, प्रदेश प्रवक्ता श्री टेकेश्वर जैन जी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!