छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ जनसंपर्कजगदलपुर

सहकारिता के सशक्तिकरण पर अहम बैठक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष दिनेश कश्यप हुए शामिल

सहकारिता मंत्री केदार कश्यप से मिले जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष

सहकारी संस्थाओं को मजबूत बनाने, पैक्स समितियों के सशक्तिकरण और लंबित समस्याओं के समाधान पर हुई विस्तृत चर्चा

जगदलपुर। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने प्रदेश में सहकारिता आंदोलन को नई गति देने और बैंकिंग सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। नवा रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में आयोजित इस बैठक में छत्तीसगढ़ अपैक्स बैंक एवं जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के अध्यक्ष व वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक, जगदलपुर के अध्यक्ष दिनेश कश्यप भी शामिल हुए।

बैठक में पैक्स समितियों के माध्यम से किसानों को उपलब्ध कराई जा रही योजनाओं एवं सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही प्राथमिक कृषि साख समितियों को मजबूत करने, सहकारी संस्थाओं के कार्य-व्यवसाय के विस्तार और पारदर्शी संचालन पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान सहकारी बैंकों के अध्यक्षों ने बैंकों एवं समितियों के संचालन से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों को मंत्री के समक्ष रखा। इनमें रिक्त पदों पर भर्ती, कर्मचारियों के स्थानांतरण, धान खरीदी के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं, कालातीत ऋणों की वसूली, अनुकंपा नियुक्ति, कर्मचारियों के भत्ते तथा एक्सग्रेशिया भुगतान जैसे विषय प्रमुख रहे। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने इन सभी मुद्दों के समाधान के लिए आवश्यक एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।

बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारियों ने डिजिटल तकनीक के उपयोग, समितियों के आधुनिकीकरण, पारदर्शिता बढ़ाने तथा ग्रामीण स्तर पर जागरूकता अभियान चलाकर सहकारी संस्थाओं को अधिक प्रभावी एवं आत्मनिर्भर बनाने पर भी बल दिया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!