छत्तीसगढ़राजनीति

दंतेवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने झोंकी ताकत

रायपुर। विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री केदार कश्यप गीदम ब्लाॅक के राेंजे ग्राम के ग्रामीणों से मुलाकात की एवं “ओजस्वी भीमा मंडावी” भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी के पक्ष में रोजे के ग्रामीणों से अपील की कि भारी मतों से भारतीय जनता पार्टी को विजय बनाएं। बताया जा रहा है कि रोजे की सभा में पूर्व में भाजपा से जुड़े कार्यकर्ताओं को कांग्रेस द्वारा प्रलोभन देकर उन्हें कांग्रेस में प्रवेश कराया गया था, वे कार्यकर्ता पुन: केदार कश्यप के सामने वापस भाजपा प्रवेश करने पहुंचे। लगभग एक दर्जन कार्यकर्ता ने कहा कि हम भाजपा के पुराने कार्यकर्ता हैं लेकिन कांग्रेस के द्वारा हमें लोग लालच प्रलोभन दिया गया हम पुनः भाजपा में वापस आना चाहते हैं। जिसके पश्चात केदार कश्यप ने उन्हें भाजपा का पटका पहनाकर भाजपा प्रवेश कराया।

श्री केदार ने कहा कि डॉ रमन सिंह की सरकार पूर्व में दंतेवाड़ा के विकास ने छत्तीसगढ़ ही नहीं पूरे देश में एक अलग स्थान बनाया था लेकिन जब से कांग्रेस की सरकार आई है दंतेवाड़ा का सारा विकास कार्य रुक गया है। आने वाले समय में रुके हुए कार्य को फिर हम आगे बढ़ाएंगे लेकिन उसके लिए सबसे महत्वपूर्ण है दंतेवाड़ा विधानसभा चुनाव में ओजस्वी को भारी मतों से आप सभी विजय बनाएं।

इस दौरान सभा में बारसूर मंडल अध्यक्ष गुल्लू रेड्डी बारसूर प्रभारी पुतान सिंह युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपक वाजपेई रोजे के ही भाजपा कार्यकर्ता दयालु राम, डमरू धर ठाकुर, जनपद अध्यक्ष शुद्ध राम भास्कर सहित भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता, भारी संख्या में रोजे ग्राम की महिलाएं भी उपस्थित थी। भाजपा में पुनः प्रवेश करने वालों में रूद्र ठाकुर, कमलेश ठाकुर, झिलू ठाकुर, श्याम यादव, संतोष बघेल, किशोर ठाकुर, श्याम सिंह ठाकुर, रोशन ठाकुर, जय मन पोयम, पीला ठाकुर, मन्नू ठाकुर, निरंजन ठाकुर का नाम शामिल है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!