छत्तीसगढ़नक्सल

हथियार के साथ DAKMS सदस्य गिरफ्तार, थाना बेदरे की कार्यवाही

बीजापुर। थाना बेदरे से उप निरीक्षक निर्मल जांगड़े, नरेश कुमार बंजारे व जिला बल द्वारा एरिया डॉमिनेशन पर ग्राम इड़कापल्ली कोडेपल्ली की ओर रवाना हुये थे। सर्चिग के दौरान कोडेपल्ली व इड़कापल्ली के मध्य जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर एक व्यक्ति बन्दुक पकड़े पेड़ की आड़ मे छुपते हुये भागने का प्रयास कर रहा था। पुलिस पार्टी द्वारा तत्काल घेराबंदी कर पकड़ा गया। इस दौरान उसके कब्जे से एक भरमार बन्दुक बरामद किया गया। पुछताछ पर अपना उसने अपना नाम सन्नु वाचम पिता मासा राम वाचम उम्र 32 वर्ष निवासी इड़कापल्ली का होना बताया। साथ ही पिछले 04 वर्षो से नेशनल पार्क एरिया कमेटी में ग्राम इड़कापल्ली DAKMS सदस्य के पद पर काम कर रहा है।

उक्त आरोपी का कृत्य अपराध सदर का पाये जाने पर थाना बेदरे में अपराध क्रमांक 08/2019 धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध कर एवं आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर सीजेएम. न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!