छत्तीसगढ़राजनीति

जोगी बिठाई रस्म में शामिल हुए रेखचंद जैन, मावली माता से मांगा बस्तर व प्रदेश की खुशहाली का आर्शीवाद

जगदलपुर। बस्तर दशहरा महापर्व में हर दिन अलग-अलग रस्म होते हैं। आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को दशहरा की प्रमुख रस्मों में एक जोगी बिठाई रस्म विधि विधान के साथ आज मनाया गया। इस प्रमुख रस्म में जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन भी जोगी बिठाई के विधान में शामिल हुए। इस दौरान जोगीसार से बडे़आमाबाल के रघुनाथ नाग से मुलाकात कर, उनका आर्शीवाद प्राप्त किया। जोगी विधान के पूर्व माता मावली मंदिर जाकर मावली माता की पूजा-अर्चना की और मां से जगदलपुर, बस्तर व प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

इस दौरान प्रदेश सचिव ईश्वर नाथ खंबारी, कविता साहु, जिला महामंत्री गौरनाथ नाग ,अनवर खान, हेमु उपाध्याय, सहमंत्री कमलेश पाठक,विक्रम सिंह डांगी, सुर्या पानी, सुजीत नाग, जिला प्रवक्ता यशवर्धन राव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलजीत झज्ज, आईटीसेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही, वरिष्ठ कांग्रेसी होरी मंडल, गंभीरनाथ नाग , मानिक दहिया, मनबहाल सिंह,विनोद कुकड़े,कुलदीप भदौरिया, विजय सिंह, युवा नेता विक्रांत सिंह , लव मिश्रा, शुभम नायडु, एनएसयुआई नेता हेमंत कश्यप, ज्योति राव, उसमान रजा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!