छत्तीसगढ़राजनीति

बास्तानार, तोकापाल में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, प्रत्येक बूथ पर ताकत झोंके कार्यकर्ता-दिनेश कश्यप

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनावी सरगर्मियां धीरे-धीरे तेज हो रही है। आज बस्तानार व तोकापाल क्षेत्र में भाजपा ने शक्ति केंद्र प्रभारियों, बूथअध्यक्षों व कार्यकर्ताओं की बैठक आहूत की। जिसमें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने कहा कि चुनाव में विजय पाने के लिए प्रत्येक बूथ में जीतना जरूरी है। हमारी पहली प्राथमिकता बूथ जीतने की होनी चाहिए।

पूर्व सांसद श्री कश्यप ने कहा कि हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता जीत का संकल्प लेकर आज से ही अपने क्षेत्र के एक-एक मतदाता से जीवंत संपर्क बनाएं। अपने बूथ के मतदाताओं को भाजपा शासन के कार्यकाल की उपलब्धियों को बताएं और बूथ को मजबूत करें।

पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कार्यकर्ता ही हमारी ताकत है। हम सबको मिलकर चित्रकोट सीट पर विजय हासिल करनी है। मतदान के दिन अंतिम समय तक अपने-अपने बूथ में रहकर भाजपा के पक्ष में मतदान करवाना है। श्री कश्यप ने कहा कि बिना समय गवाएं कार्यकर्ता घर-घर तक पहुंचे व लोगों से संवाद स्थापित करें।

बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री डॉ.सुभाऊ कश्यप, किरण देव, भाजपा जिला अध्यक्ष बैदूराम कश्यप,भाजपा प्रत्याशी लच्छू राम कश्यप, योगेंद्र पांडे, रूपसिंह मंडावी, विनायक गोयल, लक्ष्मी निवास पांडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!