छत्तीसगढ़

मतदान केंद्रों को साधने की बनाई रणनीति, भाजपा के नेताओं को बूथवार सौंपा गया दायित्व

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव में जीत का लक्ष्य पाने के लिए भाजपा ने मतदान केंद्रों को साधने की रणनीति बनाई है।संगठनात्मक सूझबूझ से भाजपा के नेताओं को मतदान केंद्रवार दायित्व सौंपा गया है। जो कार्यकर्ताओं के मध्य पहुंचकर उपचुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने जोश भर रहे हैं।

पूर्व सांसद दिनेश कश्यप ने आज तोकापाल शक्ति केंद्र के रायकोट व मावली भाटा मतदान केंद्रों के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। श्री कश्यप ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता मतदान केंद्र के एक-एक मतदाता से संपर्क करें। मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित करें। भाजपा कार्यकर्ताओं के बल पर ही आज केंद्र पर आसीन है। चित्रकोट उपचुनाव जीतने का संकल्प कार्यकर्ताओं ने ले लिया है। इस बैठक में निगम सभापति शेष नारायण तिवारी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विद्याशरण तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष पूरन सेठिया, चंद्र मोहन जोशी सहित कार्यकर्ता मौजूद थे।

वहीं पूर्व वन विकास निगम अध्यक्ष श्रीनिवास राव मद्दी ने आज बड़े मोरठपाल व पलवा के मतदान केंद्रों में मोर्चा संभाला। श्री मद्दी ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर हाल में चित्रकोट उपचुनाव में भाजपा को विजयी बनाना है। हमारे कार्यकर्ता मतदान के दिन तक बिना रुके कार्य करें और जनता के बीच पहुंचकर अपनी बात रखें। बैठक में प्रमुख रूप से योगेंद्र पांडे, पिंटू साव, मेघनाथ, मायाराम, सुमारू आदि सहित कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!