

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव के तोकापाल शक्ति केन्द्र अंतर्गत भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक, चुनाव संचालक नारायण चंदेल, सह संचालक केदार कश्यप, भाटापारा विधायक शिवरतन शर्मा, तोकापाल मंडल प्रभारी पूर्व विधायक संतोष बाफना, जिलाध्यक्ष बैदुराम कश्यप एवं तोकापाल शक्ति केन्द्र संचालक राजेन्द्र बाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप के समर्थन में तोकापाल में जनसंपर्क रैली संपन्न हुई।

इस दौरान भाजपा नेताओं ने एक-एक व्यक्ति के महत्व को समझते हुए, उपचुनाव में सहयोग कर लच्छूराम को जिताने की अपील जनता से की। जनसंपर्क के दौरान प्रमुख रूप से तेजनारायण दुबे, मनीष पारख, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीप्ति पाण्डेय सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





