छत्तीसगढ़राजनीति

डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर जनता को साध रही भाजपा

जगदलपुर। चित्रकोट विधानसभा उपचुनाव अंतर्गत तोकापाल शक्ति केन्द्र के इरिकपाल एवं तोकापाल मतदान केंद्र में भाजपा जगदलपुर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी के नेतृत्व में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर ग्रामीणों को EVM के माध्यम से मतदान की जानकारी दी गयी। साथ ही भाजपा प्रत्याशी लच्छुराम कश्यप को विजयी बनाने में सहयोग एवं समर्थन मांगा।

इस दौरान जनसम्पर्क अभियान में भाजपा के विक्रम यादव, बबलू दुबे, योगेश ठाकुर, लक्ष्मी कश्यप, सुधा मिश्रा, चमेली यादव, राधा बघेल, इन्दिरा सिन्हा, राधिका यादव, गीता नाग, तनिश तिवारी भगतूराम कश्यप, मुकेश तिवारी, फगनुराम कश्यप, शंकर बघेल, महेश, भोलू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!