छत्तीसगढ़सोशल

राज्य अलंकरण सम्मान का ताम्रपत्र डिजाइन करने वाले शिल्पी “सुखचंद” को 25 हजार का अनुदान

जगदलपुर। राज्य सरकार द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को हर साल राज्योत्सव में राज्य अलंकरण सम्मान से विभूषित किया जाता है। इस राज्य अलंकरण सम्मान के ताम्रपत्र का डिजाइन कोंडागांव के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिल्पी श्री सुखचंद पोयाम ने तैयार किया है। राज्य सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा इस वर्ष के राज्योत्सव में ताम्रपत्र का डिजाइन बनाने वाले शिल्पी श्री सुखचंद पोयाम को 25 हजार रुपये का अनुदान स्वीकृत किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!