छत्तीसगढ़राजनीति

उद्योग मंत्री कवासी लखमा करेंगे बस्तर विकास प्राधिकरण के नये कार्यालय का उद्घाटन

जगदलपुर। वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा शनिवार 16 नवम्बर को दोपहर 12 बजे कुम्हारपारा माड़िया चैक स्थित ‘बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ के नये कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर सांसद द्वय दीपक बैज, मोहन मण्डावी, ‘बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण’ के उपाध्यक्ष द्वय संतराम नेताम और विक्रम शाह मण्डावी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। उल्लेखनीय है कि प्राधिकरण का कार्यालय वर्तमान में कमिश्नर कार्यालय में संचालित है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!