
दंतेवाड़ा। नक्सलियों ने मचाया उत्पात। किरन्दुल स्थित एनएमडीसी के एसपी-03 में निर्माण के लिए चल रही खुदाई में लगे वाहनों में नक्सलियों ने की आगजनी। सभी वाहन किसी निजी ठेकेदार के बताये जा रहे। एसपी-03 स्क्रीनिंग प्लांट के नव निर्माण में चल रहे कार्य स्थल पर नक्सलियों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है। जहां मिट्टी कटिंग का चल रहा था कार्य। आठ वाहनों के जलने की है खबर। आगजनी की घटना में जेसीबी, पोकलेन समेत हाईवा व टिप्पर शामिल हैं।
देखें एक्सक्लूसिव वीडियो..
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





