छत्तीसगढ़सोशलस्वास्थ्य

स्थानीय ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी एक लाख की राशि

कलेक्टर ने की आम जनता से सहयोग की अपील

नारायणपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम व नियंत्रण के लिए स्थानीय ठेकेदार राजेन्द्र प्रसाद जायसवाल और पिंटू जायसवाल ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में एक लाख रूपये का चेक कलेक्टर पी.एस.एल्मा को आज उनके कक्ष में सौंपा। कलेक्टर पी.एस.एल्मा ने जिले के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारी- कर्मचारियों और आम जनता से भी मुख्यमंत्री सहायता कोष में सहयोग करने की अपील की।

कलेक्टर श्री एल्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष के लिए भारतीय स्टेट बैंक के खाता नंबर 30198873179 आईएफएससी कोड एसबीआईएन 0004286 में सीधे राशि जमा की जा सकती है। कलेक्टर ने कहा कि आपके सहयोग राशि से दैनिक वेतन भोगी मजदूरों और जरूरतमंदों की और बेहतर मदद हो सकती है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!