छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

अप्रैल फूल के दिन प्रदेशवासियों से संयम और सतर्कता बरतने राज्य शासन की अपील, गलत और भ्रामक सूचनाओं के आदान-प्रदान पर होगी कड़ी कार्रवाई

रायपुर। राज्य शासन ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि एक अप्रैल को लोगों को अप्रैल फूल बनाने में किसी भी तरह की अफवाह या भ्रामक समाचार नहीं फैलाने का आग्रह किया है। भ्रामक समाचार फैलाए जाने पर संबंधित के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

राज्य शासन ने अपील की है कि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लाकड़ाउन किया गया है। सभी नागरिक अपने घरों में रहें। कोरोना एडवाइजरी का अक्षरशः पालन करें। अति आवश्यक कार्य या राशन सामग्री की खरीदी के लिए प्रशासन द्वारा निर्धारित छूट समय में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सामग्री खरीदी की जाए। लॉकडाउन में धारा 144 का उल्लंघन होने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक अप्रैल को आमतौर पर अप्रैल फूल दिवस, एक-दूसरे को मूर्ख बनाने की परम्परा है परंतु वर्तमान में कोरोना संकट और लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए इस दिन कोई भी ऐसी बात या अफवाह नहीं फैलाई जाए जिससे लोगों को कठिनाईयों का सामना करना पड़े।

प्रदेशवासी सूचनाओं के आदान प्रदान में पूरी सर्तकता और गंभीरता बरतें। लोगों को इस बात के लिए भी जागरूक किया जाए कि अनजाने में उनकी एक गलती प्रशासन और लोगों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। ऐसी हरकतें वर्तमान परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसे लोगों से कड़ाई से निपटा जाएगा। इन लोगों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए गए हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!