छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

मेड़िकल काॅलेज डिमरापाल से महारानी अस्पताल तक मरीजों एवं मेड़िकल स्टाॅफ के लिए निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ

जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा लाॅकडाउन की वजह से मरीजों को जगदलपुर शहर के प्रमुख अस्पतालों तक आने-जाने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े, इसे ध्यान में रखते हुए शासकीय मेडिकल काॅलेज डिमरापाल से शासकीय महारानी अस्पताल तक निःशुल्क बस सेवा प्रारंभ की गई है। इस बस में केवल मेडिकल स्टाॅफ एवं मरीज ही यात्रा कर सकेंगे। यह बस सेवा सुबह 6.30 बजे से रात्रि 9 बजे तक निर्धारित समयानुसार निरतंर संचालित की जा रही है।

इन बसों की केवल महारानी अस्पताल एवं मेडिकल काॅलेज में ही रूकने के लिए व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा कोरोना वायरस के नियंत्रण के उपायों को ध्यान में रखते हुए इस बस में सफर करने वाले यात्रियों के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत एक सीट पर केवल एक ही यात्री बैठकर यात्रा कर सकेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!