छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न संगठनों ने दी 7.27 लाख की सहयोग राशि

रायपुर। नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से पीड़ितों और प्रभावितों की सहायता के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न संस्थानों तथा आम नागरिकों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दिए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।

इसी क्रम में बस्तर जिले के सहकारिता केंद्रीय बैंक मर्यादित जगदलपुर के अधिकारियो-कर्मचारियों द्वारा 7 लाख एक हजार रूपए, बस्तर जिला पत्रकार संघ द्वारा 15 हजार रूपए और सेवानिवृत पोस्ट मास्टर श्री अरविन्द कुमार सिंह द्वारा 11 हजार की सहयोग राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। सहयोग राशि चेक के माध्यम से बस्तर कलेक्टर डाॅ. अय्याज तम्बोली को सौंपा। मानव जीवन पर आए संकट के इस घड़ी में इनका सहयोग सराहनीय है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!