

जगदलपुर। कोरोना वायरस की रोकथाम और नियंत्रण के लिए शासन – प्रशासन के द्वारा सभी प्रकार की समुचित व्यवस्था की गयी है। बस्तर जिले की प्रशासन द्वारा कोरोना वायरस रोकथाम हेतु आवश्यक तैयारी का जायज़ा लेने आयुक्त बस्तर संभाग अमृत खलखो, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी., कलेक्टर डॉ. अयाज़ तम्बोली एवं सयुंक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. विवेक जोशी द्वारा ज़िला महारानी अस्पताल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने आवश्यक निर्देश भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए।
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





