छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

मुख्यमंत्री सहायता कोष में विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने दी 51 लाख की सहायता

रायपुर। कोरोना महामारी के कारण उत्पन्न विपरीत परिस्थितियों में जरूरतमंदों की सहायता के लिए रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने विधायक निधि से मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न कार्यों हेतु 51 लाख रूपए की सहयोग राशि जमा की है।

कोरोना वैश्विक महामारी का रूप ले चुकी है जिस कारण संपूर्ण देश, प्रदेश सहित आम जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। आम जनजीवन में लोगों के सामने रोजी-रोटी एवं जीवनयापन का संकट उत्पन्न हो चुका है। इन संकट पूर्ण परिस्थितियों को देखते हुए सांसद, विधायक, विभिन्न संगठनों, समाजसेवी संस्थाओं, अधिकारियों-कर्मचारियों, उद्योगपतियों एवं आम लोगों द्वारा मुख्यमंत्री सहायता कोष में बढ़-चढ़कर योगदान दिया जा रहा है। इसी क्रम में विधायक श्री बृजमोहन अग्रवाल द्वारा किए गए सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उनका आभार व्यक्त किया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!