छत्तीसगढ़नक्सल

BIG BREAKING : मुठभेड़ के बाद जवानों ने किया ट्रेनिंग कैम्प ध्वस्त, माओवादियों के 2 अलग अलग सुरक्षित ठिकानों पर जवानों ने बोला दावा, देखिए मुठभेड़ के बाद घटनास्थल की एक्सक्लूसिव वीडियो व तस्वीरें…

बीजापुर। बीजापूर के 2 अलग अलग थानाक्षेत्रों में पुलिस और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद जवानों ने माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प को भी ध्वस्त किया। हालांकि इस मुठभेड़ में किसी माओवादी के मारे जाने की खबर नही है।ज़िले के गंगालूर और मिरतुर थानाक्षेत्र के पेद्दापाल और बेचापाल के जंगलों में कल देर शाम पुलिस और माओवादियों के बीच करीब आधे घंटे तक रुख रुखकर मुठभेड़ हुई। जवानों को हावी पाता देख माओवादी घटनास्थल से भाग खड़े हुए। जिसके बाद जवानों ने माओवादियों के ट्रेनिंग कैम्प को ध्वस्त किया।मिली जानकारी के मुताबिक पेद्दापाल के जंगलों में माओवादी कमांडर विज्जा की पार्टी के मौजूदगी की सूचना पुलिस को मिली थी। इसी सूचना के आधार पर STF और DRG के करीब 200 जवान गंगालूर थानाक्षेत्र के पेद्दापाल के जंगलों की तरफ आपरेशन के लिए रवाना हुए थे। पेद्दापाल के करीब पहाड़ में बैठे माओवादियों के संतरी की नज़र जवानों पर पड़ी और फिर जवानों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस मुठभेड़ में जवानों की तरफ से 32 राउंड फायरिंग की गई तो वहीं माओवादियों की तरफ से 35-40 राउंड फायरिंग हुई है।घटना की पुष्टि करते हुए बीजापुर एस. पी. मोहित गर्ग ने बताया कि, दोनों मुठभेड़ में किसी भी तरह का कोई हताहत नहीं हुई है।

देखे मुठभेड़ के बाद का एक्सक्लुसिव वीडियो..

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!