छत्तीसगढ़स्वास्थ्य

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क वितरण कर भाजपा ने मनाई भारत रत्न डाॅ. भीमराव अम्बेड़कर की जयंती

जगदलपुर। भारतीय संविधान निर्मात्री समिति के अध्यक्ष रहे, देश के प्रथम कानून एवं न्याय मंत्री, अर्थशास्त्री एवं भारत रत्न डाॅ. बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयंती पर उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण/दीप प्रज्वलन एवं पुष्पान्जलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक याद किया गया।

भाजपा प्रदेश महामंत्री डाॅ. सुभाऊ राम कश्यप एवं भाजपा जगदलपुर नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष राजपाल कसेर के घर बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के छायाचित्र पर पूजा अर्चना की।

भारतीय जनता पार्टी द्वारा तय दिशा निर्देशानुसार अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती में राशन/भोजन वितरण का कार्य प्रशासनिक मनाही के चलते नहीं किया गया। जिसके स्थान पर दंतेश्वरी वार्ड के सतनामी बस्ती में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के लिए उपयोगी करीब 200 “मास्क” का वितरण किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!