छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशलस्वास्थ्य

बस्तर में गुटका, तंबाखु एवं गुडाखु के क्रय-विक्रय पर 03 मई तक प्रतिबंध

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ. अय्याज तम्बोली द्वारा एपीडेमिक एक्ट 1897 के अधीन सम्पूर्ण बस्तर जिले में गुटका, तंबाखु एवं गुडाखु के क्रय-विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया है। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव एवं नियत्रंण के तहत् कोरोना वायरस के सम्पर्क से पीड़ित, संदेही से दूर रहने की संगरोध की सख्त हिदायत है।

यह प्रायः देखने में आता है कि लोगों के द्वारा गुटका, तम्बाखू एवं गुडाखु का सेवन कर जगह-जगह में थूक दिया जाता है, जिससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है, ऐसी स्थिति को नियंत्रित करने हेतु कलेक्टर के द्वारा जिले में गुटका, तंबाखु एवं गुडाखु के क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध के लिए आदेश जारी किया गया है।

यह आदेश सम्पूर्ण बस्तर जिले में 03 मई 2020 या आगामी आदेश, जो पहले आये तक प्रभावशील होगा। इस आदेश का उल्लंघन किये जाने पर धारा 188 के तहत् कार्यवाही की जाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!