छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

कार्य के प्रति लापरवाही के चलते पटवारी निलंबित, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने की कार्यवाही

जगदलपुर। कलेक्टर डॉ. अय्याज तम्बोली के निर्देश पर कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर तहसील बकावण्ड के तोंगकोंगेरा के पटवारी को निलंबित कर दिया है। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए देशव्यापी लॉक डाउन के दौरान ग्रामीणों को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं का जायजा लेने के लिये तोंग कोंगरा पहुंचे बस्तर कलेक्टर के सामने ग्रामीणों ने बताया कि हल्का पटवारी चित्त विनोद पांडेय लंबे समय से क्षेत्र भ्रमण पर नहीं आ रहे हैं तथा उनके कार्य में प्रति की जाने वाली लापरवाही के कारण ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है।

ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने हल्का पटवारी को तत्काल निलम्बित करने का निर्देश दिया। कलेक्टर के निर्देश पर बस्तर के अनुविभागीय अधिकारी (रा.) गोकुल रावटे ने पटवारी श्री पांडेय को निलंबित कर दिया है। निलम्बन अवधि में उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय बस्तर निर्धारित किया गया है और उन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता दी गई है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!