छत्तीसगढ़राष्ट्रीयस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने वाले हर व्यक्ति को चेकपोस्ट में देनी होगी पूरी जानकारी, उल्लंघन करने वालों पर होगी कठोर दण्डात्मक कार्रवाई, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

चेक पोस्ट पर जानकारी दर्ज होने और प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही मिलेगा प्रवेश

रायपुर। कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है कि अब प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने के पूर्व सीमा में बनाए गए चेक पोस्ट पर श्रमिकों सहित हर उस व्यक्ति को अपनी पूरी जानकारी और यात्रा विवरण देना होगा जो छत्तीसगढ़ में प्रवेश करेगा। यदि कोई व्यक्ति बिना जानकारी दिए प्रवेश करते पाया जाएगा तो उसके विरूद्ध कठोर दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।

छत्तीसगढ़ राज्य में प्रवेश के पूर्व लोगों को चेकपोस्ट में अपनी पूरी जानकारी और यात्रा विवरण दर्ज कराना होगा और यहां उनके प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच के बाद ही उन्हें राज्य की सीमा में प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई इसका उल्लंघन करेगा तो उसके विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!