छत्तीसगढ़सोशलस्वास्थ्य

बस्तर के शहीद जवान की पत्नी ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में दी 10 हजार की सहयोग राशि

रायपुर। देश में व्याप्त कोरोना महामारी के संकट के बीच सहयोग के लिये बढ़ने वाले हाथों में एक ऐसा उदाहरण भी जो देश को गौरवान्वित कर रहा है। कोरोना संकट की रोकथाम एवं सहयोग के लिए बस्तर के शहीद जवान श्री उपेन्द्र साहू की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने मुख्यमंत्री सहायता कोष में 10 हजार रूपए की सहयोग राशि जमा की है। शहीद जवान श्री उपेन्द्र साहू एक महीने पहले बस्तर में पूरी बहादुरी से नक्सलियों से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त हुए थे। शहीद की पत्नी श्रीमती राधिका साहू ने खुद बस्तर पुलिस अधीक्षक के पास जाकर यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष के नाम से जमा की, और कहा कि अगर आज मेरे पति होते तो वो भी यही करते।

मुख्यमंत्री ने किया ट्वीट

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर शहीद जवान की पत्नी श्रीमती राधिका साहू के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि इस सहयोग के लिए मैं निःशब्द हूँ और उन्हें सलाम करता हूं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!