छत्तीसगढ़जगदलपुर

चूनापत्थर व रेत का अवैध परिवहन करते 06 वाहनों पर प्रकरण दर्ज

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार खनिज विभाग के जांच दल द्वारा 03 मई को बस्तर जिले के भानपुरी एवं लोहण्डीगुड़ा में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के 05 वाहन तथा रेत का 01 वाहन अवैध परिवहन करते हुए पाए जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध खनिज का अवैध परिवहन का प्रकरण पंजीबद्ध कर वाहनों को जप्त किया गया है।

प्रभारी खनिज अधिकारी ने बताया कि अवैध परिवहन करते पकड़ाये गए सभी वाहनों को खनिज मय वाहनों को जप्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंपते हुए वाहन मालिकों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई किया गया है। उक्त सभी प्रकरणों को छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम के तहत् दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी। खनिज विभाग के द्वारा जिले के खनिज ठेकेदारों, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है, कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दण्डनीय अपराध है। अवैध परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध विभाग के द्वारा कार्रवाई की जाएगी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!