छत्तीसगढ़जगदलपुर

कलेक्टर “रजत बंसल” ने किया आश्रम शालाओं का निरीक्षण व महारानी अस्पताल के निर्माण कार्यों का लिया जायज़ा, ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी


जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिपं इंद्रजीत चन्द्रवाल ने आज जिले में स्थापित किये जाने वाले आदर्श आवासीय आश्रम शाला विकास हेतु बस्तर विकासखण्ड के बेसुली, परचनपाल आश्रम शाला का निरीक्षण किए। कलेक्टर श्री बंसल ने आश्रम शाला परिसर की आवश्यकताओं जल्द पूर्ण करने के निर्देश भी दिए।

ज्ञात हो कि बस्तर जिले में 12 आदर्श आवासीय आश्रम शाला का विकास किया जाना है। इसके अलावा धरमपुरा स्थित आश्रम शाला के निरीक्षण के दौरान खेल मैदान को आधुनिक रूप से विकसित करने के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देश दिए। रायपुर रोड़ पर स्थित टोल प्लाजा के समीप बना पीएमजीएसवाय की नवीनतम भवन का भी उन्होंने अवलोकन किया। 18 जून को होने वाले लोकार्पण कार्यक्रम की आवश्यक तैयारी करने के लिए विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए।

दोपहर में कलेक्टर श्री बंसल ने शहर के मध्य स्थित शासकीय चिकित्सालय महारानी अस्पताल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और निर्माण कार्य को जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निर्माण कार्य के धीमी गति से करने के लिए कलेक्टर ने ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!