छत्तीसगढ़नक्सल

नारायणपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 2 कमांडर समेत 4 नक्सलियों को किया ढेर, हथियार बरामद

नारायणपुर। नारायणपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। जिले के डीआरजी के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ में मारे गए 4 नक्सलियों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार दो नक्सलियों की पहचान कर ली गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में मारी गई महिला नक्सली रत्ती झारा की कमांडर थी। दूसरे नक्सली का नाम सोमड़ू है। सोमड़ू नेहलनार का नक्सली कमांडर था। घटनास्थल से भारी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक नारायणपुर जितेन्द्र शुक्ला ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि डीआरजी के जवान सर्चिंग पर निकले थे, सर्चिंग के दौरान गुमियाबेड़ा के पास जवानों की नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्यवाही में जवानों ने 4 नक्सलियों को मार गिराने में कामयाबी हासिल की।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!