छत्तीसगढ़जगदलपुर

गौण खनिज चूना पत्थर व रेत का अवैध परिवहन करते 8 वाहन जप्त

जगदलपुर। कलेक्टर रजत बंसल के निर्देशानुसार प्रभारी खनि अधिकारी हेमंत चेरपा के मार्गदर्शन में जिला खनिज जांच दल द्वारा 27 जून को जिले के भानपुरी, नंदपुरा, बालेंगा, कोलावल, करपावंड एवं बडांजी क्षेत्र में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान गौण खनिज चूना पत्थर के 07 वाहन तथा रेत के 01 वाहन अवैध परिवहन करते पाये जाने पर परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध खनिज के अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया है।

उपरोक्तानुसार अवैध परिवहन के कुल 08 प्रकरण को बिना वैध अभिवहन पास के चालकों द्वारा खनिजों का परिवहन करते पाये जाने पर खनिजमय वाहनों को जप्त किया गया। पूर्व में भी विज्ञप्ति के माध्यम से जिले के खनिज ठेकेदार, खनिज परिवहनकर्ताओं को निर्देशित किया गया है कि बिना वैध अभिवहन पास के खनिजों का परिवहन करना दंडनीय अपराध है, अवैध परिवहनकर्ताओं के विरुद्ध पुनः इसी प्रकार कृत्य करने पर दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमलो द्वारा निरंतर जांच किया जाएगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!