क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

गृहमंत्री ने एटीएम कैश वैन लूट की गुत्थी 10 घंटे में सुलझाने पर पुलिस अधीक्षक को किया सम्मानित

रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने रायगढ़ में एटीएम कैश वैन लूट कांड के आरोपियों को 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने की सफलता पर पुलिस अधीक्षक श्री संतोष सिंह और उनकी टीम को आज अपने रायपुर निवास पर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है, अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा।

उल्लेखनीय है कि विगत तीन जुलाई को रायगढ़ के करोड़ीमल नगर आजाद चौक स्थित एसबीआई के एटीएम में पैसा डालने आए वैन के चालक एवं गार्ड को गोली मारकर 14 लाख 50 हजार की लूट को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को रायगढ़ पुलिस ने वारदात के 10 घंटे के भीतर पूरी रकम के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की थी। दो पेशेवर आरोपियों ने एटीएम बैंक के चालक को गोली मारकर लूट को अंजाम दिया था। मामला संज्ञान में आते ही गृह मंत्री श्री साहू ने पुलिस महानिरीक्षक एवं रायगढ़ पुलिस अधीक्षक से दूरभाष पर प्रकरण की जानकारी ली और अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए निर्देशित किया था।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!