छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

उसरीबेड़ा, मारकेल और बेसोली(भानपुरी) क्वारेंटाईन सेंटर के वर्णित परिधि क्षेत्र को किया गया कंटेनमेंट जोन घोषित

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजत बंसल द्वारा वर्तमान में वैश्विक स्तर पर फैले कोरोना वायरस कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु युद्धस्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के संदिग्ध मरीजों का सैंपल जांच हेतु प्रेषित किया गया था, जिसमें विकासखण्ड लोहण्डीगुड़ा के ग्राम उसरीबेड़ा के क्वारेंटाईन सेंटर से 2 मरीजों, तहसील जगदलपुर के जे.एम.सी क्वारेंटाईन सेंटर ग्राम मारकेल में 03 मरीज और तहसील बस्तर बेसोली (भानपुरी) स्थित क्वारेंटाईन सेंटर से 3 मरीज का जांच रिपोर्ट पाॅजिटिव पाए जाने के कारण कोरोना वायरस के संक्रमण के फैलाव को ध्यान में रखते हुए क्वारेंटाईन सेंटर के पास वर्णित परिधि क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!