छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

बस्तर जिले के 12 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की स्वस्थ होकर हुई घर वापसी, स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में हो रही है वृद्धि

जगदलपुर। शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल जगदलपुर में ईलाज करा रहे बस्तर जिले के 12 कोरोना पॉजिटिव मरीज पूरी तरह से स्वस्थ होने के बाद आज 15 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी मिलने के उपरांत सभी सकुशल अपने-अपने घर लौट गए हैं। नोडल अधिकारी डॉ. वी.के. ठाकुर एवं महामारी विशेषज्ञ दीपक पानीग्राही ने बताया कि इन सभी 12 व्यक्तियों को जांच उपरांत कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर शासकीय मेडिकल कॉलेज के कोविड वार्ड में ईलाज हेतु भर्ती किया गया था। जहां पर प्रशिक्षित विशेषज्ञ चिकित्सकों एवं चिकित्सीय अमले द्वारा निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मरीजों का समुचित ईलाज किया गया है। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद इन सभी 12 व्यक्तियों में प्रसन्नता का भाव दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि मेडिकल कॉलेज जगदलपुर में ईलाज करा रहे कोरोना पॉजिटिव मरीज लगातार स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!