क्राइमछत्तीसगढ़जगदलपुर

बाइक चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, आरोपी से चोरी की पांच बाइक बरामद

जगदलपुर। अलग-अलग बाइक चलाने के शौक को पूरा करने के लिए एक युवक वाहन चोर बन गया। पुलिस हिरासत के दौरान पूछताछ में आरोपित ने यह खुलासा किया, पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई पांच बाइक बरामद की है। मामले की जानकारी देते हुवे कोतवाली टीआई एमन साहू ने बताया कि शहर के अलग अलग स्थानो से बाइक चोरी होने की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी। इसकी जांच के दौरान एक संदेही से कड़ी पूछताछ की गई, पूछताछ में संदेही युवक ने बताया कि शहर में घूम-घूम कर महंगी गाड़िया चुराया करता था, जिसे वह आसानी से बेच दिया करता था। आरोपी युवक ने हाल के दिनों में वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी युवक ने पूछताछ में अपना नाम हर्ष सोनी उर्फ बिट्टू बताया आरोपी शांतिनगर वार्ड का रहने वाला है। आरोपी की निशानदेही पर दो एक्टीवा, पल्सर, होण्डा CBR व बुलेट वाहन को बरामद किया है पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी पर पूर्व में भी शहर के अन्य थानों में मामले दर्ज है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!