
जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी रजत बंसल ने जगदलपुर निगम क्षेत्र को कोविड-19 के नियंत्रण करने हेतु 23 जुलाई से 30 जुलाई रात्रि 12 तक लॉकडाउन लगाया है। जगदलपुर निगम क्षेत्र में अनुमति प्राप्त समस्त प्रकार की गतिविधियों का संचालन प्रतिदिन सुबह 06 बजे से शाम 05 बजे तक रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर घोषित कंटेन्मेंट, बफ़र ज़ोन को छोड़कर सभी जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग- फ़िज़िकल डिस्टेंसिंग का पालन करते लागू की जा सकेगी।
लॉकडाउन के दौरान जगदलपुर नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन यान, यात्री- सिटी बस की सेवाएँ पूर्णतः चालू रहेगी।व्यक्तियों को अंतर्राज्यीय और अंतर्जिला परिवहन हेतु पूर्व निर्धारित प्रक्रिया अनुसार ई-पास आवश्यक होगा। सब्ज़ी विक्रेता सुबह 6 से शाम 5 तक बिक्री कर सकते है।मिल्क पार्लर-दूध डेयरी संचालन सशर्त सुबह 6 बजे से प्रातः 10 बजे तक रहेगा।
संलग्न PDF देखें….
New Doc 2020-07-20 18.41.31
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





