छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

भारतीय जनता पार्टी की रीति-नीति से प्रभावित 42 युवाओं ने जताई भाजपा में आस्था

जगदलपुर। भाजपा के विचारधारा से प्रभावित 42 युवाओं ने आज भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा कार्यालय में भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव, जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह, नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, भाजयुमो जिला अध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही के नेतृत्व में 42 युवाओं ने भाजपा में प्रवेश किया। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा में प्रवेश किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूरे प्रदेश में फिर से भाजपा सरकार बनाने का संकल्प लिया।

प्रवेश लेने वालों में साकेत सूर्यवंशी के साथ में 42 कार्यकर्ताओं ने भाजपा में प्रवेश किया जिसमें चटी राव, आदर्श मंडल, अंकित सोनी,भावेंद्र ठाकुर, साहिल, निखिल साहू,गौरव,मानव, बिट्टू, हिमांशु नेगी, हर्ष, रोहन देवांगन, गजेंद्र सोनी, सतीश पटेल ,मंडन कश्यप, खिलेश्वर निषाद ,जयेश देवांगन, दीपक ,सोमेश, रोशन, गीतेश, घनश्याम, अंशु ,क्रांति, माइकल, शुभम, इमरान खान ,आकाश, तलविंदर, मयंक पांडे, प्रदीप नाथ, गोल्डी सिंह, मोनू तिवारी, बंटी, महंती, धोनी दुग्गड़, नरसिंह सिन्हा, सुरेंद्र, प्रियांशु, जसप्रीत सिंह, तेज नारायण सिंह ,गौतम सहित कार्यकर्त्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली।

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपाई ने कहा आप ऐसे कार्यकर्ता हैं जो भाजपा की रीड की हड्डी बनने जा रहे हैं। आप लोगों के सहयोग से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। भाजपा जिला महामंत्री रामाश्रय सिंह ने कहा कि मैं भी युवा मोर्चा से ही आज यहां भाजपा जिला महामंत्री बना हुँ। आप सभी का स्वागत है आने वाले समय में जो भी पार्टी द्वारा दिशा निर्देश दिया जाएगा, हम सब मिलकर भारतीय जनता पार्टी को परम वैभव के शिखर पर ले जाएंगे।

इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष रजनीश पाणिग्रही ने कहा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा के आप कार्यकर्ता बनने जा रहे हैं। प्रदेश की भूपेश सरकार द्वारा बेरोजगारों युवकों को ठगने का काम किया है। 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने की बात कही थी जो कि आज तक किसी को नहीं मिला है। यही आक्रोश है बेरोजगार युवकों का जो आज भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति सिद्धांत से प्रेरित होकर भाजपा प्रवेश किया।

इस दौरान समस्त कार्यकर्त्ताओं को मीठा खिलाकर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन संग्राम सिंह राणा ने व आभार नरसिंग राव ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मनोहर दत्त तिवारी, बबलू दुबे, प्रकाश झा, आनंद झा, सूर्यभूषण सिंह, अभिषेक तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!