बीजापुरराष्ट्रीयसोशल

नीति आयोग ने जारी की आकांक्षी जिलों की रैंकिंग, डेल्टा रैंकिंग में ‘बीजापुर’ पूरे देश में प्रथम, मुख्यमंत्री ने जिलेवासियों को दी बधाई

रायपुर। आकांक्षी जिलों की डेल्टा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल और नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले को पूरे देश में प्रथम स्थान मिला है। नीति आयोग द्वारा आज जून-2020 की स्थिति में जारी की गई आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में बीजापुर ने विभिन्न मानकों पर अच्छा प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान हासिल किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इसके लिए बीजापुर जिलेवासियों सहित जिला प्रशासन की पूरी टीम को बधाई दी है।

गौरतलब है कि स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कौशल विकास, कृषि, जल संसाधन, वित्तीय समावेशन और बुनियादी अधोसंरचना विकास के क्षेत्र में बेहतर कार्य करते हुए बीजापुर ने अपने डेल्टा अंकों में पूरे देश में सर्वाधिक 2.3 अंकों की वृद्धि की है। फरवरी में हुई डेल्टा रैंकिंग में बीजापुर को 48.1 अंक मिले थे जबकि जून की रैंकिंग में इसे 50.4 अंक मिले हैं। बीजापुर के डेल्टा अंकों में बढ़ोतरी पूरे देश में सर्वाधिक है। आकांक्षी जिलों के रूप में शामिल देश भर के 112 जिलों में बीजापुर जिले ने पहला स्थान हासिल किया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!