छत्तीसगढ़रायपुरशिक्षा

स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर। राज्य शासन द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के उप संचालक, जिला शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य के पद पर नवीन पदस्थापना की गई है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेशानुसार उप संचालक जिला शिक्षा अधिकारी रायगढ़ श्री मनीन्द्र श्रीवास्तव को कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण संभाग रायपुर, उप संचालक श्री आर.पी. आदित्य संचालनालय लोक शिक्षण को जिला शिक्षा अधिकारी जिला रायगढ़, प्राचार्य श्रीमती रजनी नेल्सन सहायक संचालक जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जिला धमतरी, प्राचार्य श्री परसराम चन्द्राकर जिला परियोजना अधिकारी, जिला लोक शिक्षण समिति जिला रायपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद और सहायक संचालक श्री राजेन्द्र कुमार झा संयुक्त संचालक कार्यालय जगदलपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जगदलपुर पदस्थ किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!