छत्तीसगढ़जगदलपुरबस्तर संभाग

वृत्त स्तरीय कार्यशाला में जुटे बस्तर-संभाग के वन-विभाग के आला अधिकारी, कैम्पा योजना के तहत विकास कार्यों के प्रक्रियाओं की जानकारी के लिए दिया गया प्रशिक्षण

जगदलपुर। राज्य कैम्पा योजना के तहत् विकास कार्यों की सभी प्रक्रियाओं की जानकारी देने के लिए वृत्त स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मंगलवार 28 जुलाई को जगदलपुर के वन विद्यालय में आयोजित इस कार्यशाला में कार्यो की स्वीकृति एवं अभिलेखन, एपीओ की तैयारी तथा लेखांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसके साथ ही यहां पूर्व में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा भी कीगई। राज्य कैम्पा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री श्रीनिवास राव द्वारा कैम्पा योजना के तहत कार्यों की स्वीकृति से लेकर विभिन्न प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यशाला में विशेष रूप से जगदलपुर वन वृत्त मुख्य वन संरक्षक मोहम्मद शाहिद, मुख्य वन संरक्षक वन्यप्राणी अभय श्रीवास्तव, बस्तर वनमण्डलाधिकारी स्टायलो मण्डावी, सुकमा वन मण्डलाधिकारी आरडी तारम, दंतेवाडा वनमण्डाधिकारी संदीप बल्गा, बीजापुर वनमण्डलाधिकारी अशोक पटेल सभी उप वनमण्डलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी, परिक्षेत्र लिपिक, वनमण्डल के लेखापाल मानचित्रकार उपस्थित थे। कार्यशाला में विशेष रूप से कैम्पा योजनांतर्गत ए.पी.ओ निर्माण के लिए आवश्यक नवीन निर्देश एवं पूर्व निर्देशों की विस्तृत जानकारी दिया गया। प्रोजेक्ट निर्माण संबंधित निर्देशों के अनुरूप बनाने की जानकारी दिया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!