छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

हत्या व लूट की वारदात में शामिल 02 माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर। पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुदंरराज पी., उप महानिरीक्षक केरिपु(ऑप्स) कोमल सिंह, पुलिस अधीक्षक बीजापुर कमलोचन कश्यप के दिशा निर्देशन में माओवादी विरोधी अभियान के तहत् माओवादियों के शहीदी सप्ताह के पांचवे दिन थाना बीजापुर अन्तर्गत ग्राम चिलनार एवं थाना जांगला क्षेत्रान्तर्गत ग्राम टिण्डोड़ी से हिंसक घटनाओं में शामिल 02 माओवादी मनकू मोड़ियामी एवं महेश यादव को गिरफ्तार किया गया।

मनकू मोड़ियामी

ज्ञात हो कि दिनांक 01.08.2020 को थाना बीजापुर एवं केरिपु 85/एफ कंपनी द्वारा माओवादी अभियान के दौरान माओवादी मनकु मोडियामी पिता मंगलू मोड़ियामी उम्र 32 वर्ष साकिन चिलनार जो थाना बीजापुर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 16.09.2011 को पामलवाया में प्लाटून कमाण्डर पतरस खल्खों की हत्या कर, एके-47 रायफल लूटने की घटना में शामिल था। इसके विरूद्ध थाना बीजापुर में 01 स्थाई वारंट भी लंबित था।

महेश यादव

साथ ही दिनांक 01.08.2020 को थाना जांगला एवं थाना भैरमगढ़ की संयुक्त पार्टी द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम टिण्डोडी से 01 माओवादी महेश यादव पिता जगरू यादव उम्र 32 वर्ष साकिन भादुपारा टिण्डोडी थाना भैरमगढ़ को गिरफ्तार किया गया, जो थाना जांगला अन्तर्गत दिनांक 01.07.2020 को माटवाड़ा में आरक्षक सोमारू पोयाम की हत्या करने की घटना में शामिल था। उपरोक्त पकड़े गये माओवादियों के विरूद्ध थाना में विधिवत कार्यावाही उपरान्त न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!