छत्तीसगढ़रायपुरस्वास्थ्य

छत्तीसगढ़ में 31 अगस्त तक लाॅकडाउन की खबर गलत और भ्रामक, सामान्य प्रशासन विभाग ने किया स्पष्ट

कोराना संक्रमण से बचाव के लिए वर्तमान में जिलों के प्रभावित इलाकों में 6 अगस्त तक लाॅकडाउन प्रभावशील

रायपुर। छत्तीसगढ़़ में 31 अगस्त तक लाॅकडाउन संबंधी सोशल मीडिया में प्रसारित खबर पूरी तरह गलत और भ्रामक है। राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम और बचाव के लिए वर्तमान में कलेक्टरों को जिले की स्थानीय परिस्थिति को देखते हुए लाॅकडाउन का अधिकार दिया गया है।

वर्तमान में जिला कलेक्टरों के द्वारा 6 अगस्त तक ही प्रभावित इलाकों में लाॅकडाउन प्रभावशील किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 30 जुलाई को पत्र जारी कर सभी जिला कलेक्टरों को भारत सरकार के अनलाॅक-3 के दिशा निर्देश प्रेषित किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!