छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

संसदीय सचिव ‘रेखचंद जैन’ ने स्वेच्छानुदान राशि से की जय भारत माता स्व सहायता समूह को आर्थिक सहायता

जगदलपुर। नगर पालिका निगम क्षेत्र के राजेंद्र नगर वार्ड की जय भारत माता महिला स्व सहायता समूह को संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन ने तीस हजार रुपए की राशि स्वेच्छानुदान मद से आर्थिक सहायता प्रदान किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार के सोच अनुसार महिलाओं को स्व-रोजगार प्रेरित करने राजेंद्र प्रसाद वार्ड की मांग पर उन्हें प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम की अनुशंसा पर तीस हजार रूपए का डिमांड ड्राफ्ट आर्थिक सहायता के रूप में संसदीय सचिव व विधायक रेखचंद जैन द्वारा दिया गया। महिला समूह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रभारी मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम व संसदीय सचिव श्री जैन का आभार व्यक्त किया। संसदीय सचिव श्री जैन ने महिला समूह से जुड़ी सदस्यों से कोरोना की इस विपदा में अपने परिजनों व वार्ड के लोगों को जागरूक करने का आव्हान किया और इस दौरान सामुदायिक दूरी,मास्क पहनने व सेनेटाइजर का उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान पार्षद कमलेश पाठक, कांग्रेसी इंदु तिवारी व स्व सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!