

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी जगदलपुर नगर के द्वारा संगठन के प्रेरणास्रोत, कुशल संगठनकर्ता एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की 98वीं जयंती स्थानीय भाजपा कार्यालय में मनाई गई। इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री किरण देव, जिलाध्यक्ष रूपसिंह मण्डावी, भाजपा नगर अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेयी, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीधर ओझा ने ठाकरे जी के छायाचित्र की पूजा-अर्चना कर पुष्पान्जलि अर्पित की। तत्पश्चात उपस्थित भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पुष्पान्जलि अर्पित कर ठाकरे जी का पुण्य स्मरण किया।
__________________
📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!
ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉
📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें





