छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशलस्वास्थ्य

कल शनिवार को शाम 05 बजे तक खुलेंगे व्यवसायिक प्रतिष्ठान, गणेश चतुर्थी के मद्देनजर बस्तर कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी बस्तर ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण को रोकने के लिए तथा इस पर नियंत्रण हेतु कार्यालय के आदेश क्रमांक/कारीडर/कोविड-19/2020, जगदलपुर दिनांक 06/08/2020 के द्वारा नगर पालिक निगम जगदलपुर एवं नगर पंचायत बस्तर क्षेत्र में दिनांक 06/08/2020 से दुकानों/बाजारों/सब्जियां एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को शनिवार को पूर्ण लॉक-डाउन रखते हुए अन्य दिनों में प्रातः 10.00 बजे से सांय 05.00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गई थी। दिनांक 22/08/2020 दिन शनिवार को गणेश चतुर्थी होने के कारण, समस्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को सांय 05.00 बजे तक खोलने की अनुमति दी गयी है। यह आदेश केवल 22/08/2020 के लिए प्रभावशील होगा।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!