छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

आरक्षक की हत्या में शामिल 01 माओवादी गिरफ्तार, जांगला व भैरमगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

बीजापुर। माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 01.09.2020 को थाना जांगला एवं भैरमगढ़ की संयुक्त पुलिस पार्टी एरिया डॉमिनेशन में बेलचर की ओर निकली थी। मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर बेलचर जंगल से 01 माओवादी नरेश पोयाम पिता मंगडू उम्र 25 वर्ष जाति मुरिया साकिन बेलचर थाना जांगला (जन मिलिशिया सदस्य) को घेराबंदी कर पकड़ा गया। बीजापुर पुलिस के अनुसार पकडा गया माओवादी दिनांक 01.07.2020 को माटवाड़ा में आरक्षक सोमारू पोयाम की हत्या करने में शामिल था। इसके पूर्व उक्त घटना में शामिल 03 माओवादी को गिरफ्तार कर न्यायीक रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा जा चुका है। माओवादी सोमारू पोयाम को थाना जांगला में विधिवत गिरफ्तारी उपरान्त रिमाण्ड पर दिनांक 01.09.2020 को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!