छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने भाजयुमो करेगी रक्तदान, वृक्षारोपण व कोरोना वॉरियर्स का सम्मान

जगदलपुर। भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश के पूरे राज्यों में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 70 वें जन्मदिन के अवसर पर सेवा सप्ताह कार्यक्रम कर रही है। सेवा सप्ताह के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला-बस्तर ने बस्तर के संगठनात्मक मंडलो में मुख्य चिकित्सा अधिकारी, ब्लड बैंक और क्षेत्रीय स्वास्थ अधिकारियों को 70 रक्तदाताओ की सूची सौंपी। भारतीय जनता युवा मोर्चा सेवा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान वृक्षा रोपण व कोरोना वॉरियर्स का सम्मान जैसे अन्य कार्यक्रम भी करेगी। आज महारानी अस्पताल जगदलपुर के ब्लड बैंक में रक्तदाताओं की सूची सौंपने हेतु युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रजनीश पानीग्राही, उपाध्यक्ष नरसिंग राव, सेवा सप्ताह के कार्यक्रम प्रभारी व जिला महामंत्री अविनाश श्रीवास्तव, अतुल सिम्हा, प्रकाश रावल, आंनद झा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!