छत्तीसगढ़रायपुरराष्ट्रीय

​​​​​​​”भारतीय प्रशासनिक सेवा” के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

रायपुर। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आदेश जारी की गयी है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा आज मंत्रालय महानदी भवन से जारी आदेश के अनुसार श्री अभिषेक शर्मा, भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018), सहायक कलेक्टर सरगुजा को अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा जिला कोरबा में पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार श्री अबिनाश मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर बस्तर को अनुविभागीय अधिकारी दंतेवाड़ा जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा, श्री देवेश कुमार ध्रुव (2018) सहायक कलेक्टर बिलासपुर को अनुविभागीय अधिकारी बलौदाबाजार जिला बलौदाबाजार-भाटापारा, श्री संबित मिश्रा (2018) सहायक कलेक्टर रायगढ़ को अनुविभागीय अधिकारी धरमजयगढ़ जिला रायगढ़ और श्री चंद्रकांत वर्मा (2017) अनुविभागीय अधिकारी सारंगढ़ जिला रायगढ़ को सहायक कलेक्टर जिला रायगढ़ में पदस्थ किया गया है।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!