छत्तीसगढ़नक्सलबीजापुर

ग्रामीण के अपहरण एवं हत्या की घटना में शामिल माओवादी गिरफ्तार

बीजापुर। क्षेत्र में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् दिनांक 19.9.2020 को थाना भैरमगढ़ से जिला बल की टीम एरिया डॉमिनेशन पर घुड़साकल, टिण्डोडी की ओर निकले थे। मुखबीर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम टिंडोड़ी से 01 माओवादी को गिरफ्तार किया गया। बीजापुर पुलिस ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि गिरफ्तार माओवादी अर्जुन पदामी पिता बुधराम उम्र 25 वर्ष ग्राम टिण्डोडी सरपंचपारा थाना भैरमगढ़ का निवासी है। जो दिनांक 15.05.2018 को ग्राम टिण्डोड़ी निवासी “लक्ष्मण पोयाम” को घर से अपहरण कर ले जाकर दिनांक 23-24/05/2018 की मध्य रात्रि को टिण्डोडी नाले के पास सीसी रोड के बीचों-बीच हत्या कर फेंक दिया गया था। उक्त आरोपी के विरूद्ध थाना भैरमगढ़ में 01 स्थाई वारंट भी लंबित था। प्रकरण में नामजद माओवादी आरोपी अर्जुन पदामी को पकड़ने में थाना भैरमगढ़ द्वारा सफलता अर्जित की गई। थाना भैरमगढ़ में विधिवत कार्यवाही उपरान्त दिनांक 19.09.2020 को न्यायालय बीजापुर पेश किया गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!