छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

जगदलपुर शहर के कंटेनमेंट ज़ोन्स में 28 लोगों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आया पाॅजीटिव

जगदलपुर। जिला प्रशासन द्वारा नगरपालिका निगम जगदलपुर के शांति नगर, इंदिरा वार्ड और शिव मंदिर वार्ड को 5 अक्टूबर से कंटेनमेंट जोन घोषित कर तीनों वार्डों में स्वास्थ्य विभाग एवं नगरीय निकाय के द्वारा कोरोना टेस्टिंग प्रारंभ किया गया। निगम आयुक्त से मिली जानकारी अनुसार इंदिरा वार्ड में 7 अक्टूबर तक कुल 168 लोगों की एन्टीजन किट से जांच किया गया। जिसमें 23 लोग पाॅजीटिव पाये गए हैं। शांति नगर वार्ड में 109 लोगों की जांच किया गया जिसमें पांच लोग का टेस्ट रिपोर्ट पाॅजीटिव आया है। शिव मंदिर में 86 लोगों की जांच की गई है। जिसमें सभी की जांच रिपोर्ट निगेटिव है 10 लोगों का आरटीपीसीआर टेस्ट हेतु सैंपल भेजा गया।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!