छत्तीसगढ़जगदलपुरस्वास्थ्य

अनुविभागीय कार्यालय तोकापाल में किया गया रक्तदान शिविर का आयोजन

जगदलपुर। कलेक्टर एवं जिला रेडक्रास सोसायटी अध्यक्ष रजत बंसल के मार्गदर्शन में ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इसी तारत्मय में तोकापाल अनुविभागीय कार्यालय में रेडक्रॉस सोसायटी तोकापाल के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। तोकापाल रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष एवं एसडीएम तोकापाल प्रवीण वर्मा सहित कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारियों के साथ ही नागरिकों ने रक्तदान किया। जिला उपाध्यक्ष रेडक्रॉस सोसायटी अलेक्जेंडर एम. चेरियन ने बताया कि तोकापाल रक्तदान शिविर में आज बीस युनिट ब्लड कलेक्शन हुआ।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!