छत्तीसगढ़जगदलपुरराजनीति

मुख्यमंत्री कल जगदलपुर के लालबाग में रखेंगे झीरम शहीद स्मारक की आधारशिला, बस्तरवासियों को देंगे 562 करोड़ 77 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात,158 कार्यों का लोर्कापण और 224 कार्यों का करेंगे शिलान्यास

जगदलपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार 28 अक्टूबर को जगदलपुर के लालबाग में झीरम शहीद स्मारक की आधारशिला रखेंगे। वे अपने प्रस्तावित जगदलपुर प्रवास के दौरान बस्तरवासियों को 562 करोड़ 77 लाख रुपए से अधिक के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री यहां विश्वप्रसिद्ध बस्तर दशहरा में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होने के लिए पहुंचेगे। माई दंतेश्वरी के दर्शन के पश्चात् वे सिरहासार में आयोजित मुरिया दरबार में शामिल होंगे। इसके पश्चात् लालबाग में प्रस्तावित झीरम शहीद स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही यहां अन्य विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास किए जाएंगे। हितग्राहियों को भी हितग्राहीमूलक सामग्री प्रदान किया जाएगा। उसके पश्चात् वे पुलिस आॅफिसर्स मेस में मांझी चालकी के साथ भोजन करने के बाद राजधानी रायपुर के लिए रवाना होंगे।

लालबाग में लगभग दो करोड़ की लागत से झीरम शहीद स्मारक का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल इसकी आधारशिला रखेंगे। इसके साथ ही यहां 560 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास एवं सामग्री वितरण किया जाएगा। इनमें 196 करोड़ 76 लाख रुपए से अधिक के 58 विकास कार्यों का लोकार्पण और 360 करोड़ 89 लाख रुपए से अधिक के 224 विकास कार्यों के भूमिपूजन के साथ ही 82235 हितग्राहियों को 512 लाख रुपए से अधिक के हितग्राहीमूलक सामग्री का वितरण शामिल है। मुख्यमंत्री यहां बस्तर जिले के 3515.94 करोड़ रुपए के 18 विकास कार्यों का लोकार्पण और 104 करोड़ 48 लाख से अधिक राशि के 31 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही वे दंतेवाड़ा के 161 करोड़ 60 लाख रुपए से अधिक के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण और 107 करोड़ 32 लाख रुपए से अधिक के 125 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। इसके साथ ही यहां कांकेर जिले के 69 करोड़ 33 लाख रुपए से अधिक के 33 कार्य, कोंडागांव जिले के 35 करोड़ 72 लाख रुपए से अधिक के 18 कार्य, सुकमा जिले के 39 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक के 15 कार्य और नारायणपुर जिले के 4 करोड़ 39 लाख रुपए से अधिक के एक विकास कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!