छत्तीसगढ़जगदलपुरसोशल

कुटुम्ब-जात्रा पूजा विधान सम्पन्न, बस्तर-दशहरा में शामिल देवी-देवताओं को ससम्मान दी गई विदाई

जगदलपुर। विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा में शामिल देवी देवताओं को आज कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान के बाद ससम्मान विदाई दी गई। गंगामुण्डा के पास आयोजित कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान में वे सभी देवी देवता शामिल हुए, जो बस्तर दशहरा में आमंत्रित थे। बस्तर की परंपरा के अनुसार कुटुम्ब जात्रा पूजा विधान पूरी करने के पश्चात देवी देवताओं को विदा किया गया। इस अवसर पर सांसद एवं बस्तर दशहरा समिति के अध्यक्ष श्री दीपक बैज, माटी पुजारी श्री कमलचंद भंजदेव, बस्तर राजपरिवार के सदस्य, मांझी-चालकी, मेम्बरीन सहित बस्तर दशहरा समिति के सदस्य शामिल थे।

📢 हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें!

ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़ और विश्वसनीय अपडेट्स सीधे WhatsApp पर पाएं। अभी फॉलो करें 👉

📲 WhatsApp चैनल फॉलो करें

दिनेश के.जी. (संपादक)

सिर्फ खबरें लगाना हमारा मक़सद नहीं, कोशिश रहती है कि पाठकों के सरोकार की खबरें न छूटें..
Back to top button
error: Content is protected !!